Homeमोहनियाराजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे...

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे मोहनियां, हुआ स्वागत

Bihar: कैमूर जिले के मोहनियां में एक दिवसीय दौरे पर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी पहुंचे। जंहा उनका भव्य स्वागत किया गया। वही मंत्री के इंतजार में भाजपा कार्यकर्ता किसान प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अनिल दुबे के आवास के सामने खड़े थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsजैसे ही मंत्री वह पहुंचे उनका अंग वस्त्र एवं फूल मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया गया। जिसके बाद अनिल दुबे ने मंत्री को बाबा बैजनाथ का प्रतीक चिन्ह भेंट कर अंग वस्त्र से सम्मानित किया। यहां मंत्री ने कार्यकर्ताओं से अपने विभाग से सम्बंधित जानकारी ली। कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। सरकार का प्रयास है की आम आवाम तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे।

वही इस मौके पर भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश उप संयोजक कृष्ण कुमार जायसवाल, जिला प्रवक्ता विजय कुमार चौरसिया,जिला सह कार्यालय सचिव अनिल कुमार सेठ,जिला कार्यसमिति सदस्य सुजीत गुप्ता,रामगढ़ प्रमुख संतोष कुमार,उप प्रमुख सतीश कुमार सिंह,विनोद कुमार गुप्ता,सुनील जायसवाल,अंशु जायसवाल,अशोक जायसवाल इत्यादि मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments