Homeमधेपुरारंगेहाथ रिश्वत लेते पकड़े गए एसआई: चाय दुकान पर निगरानी टीम ने...

रंगेहाथ रिश्वत लेते पकड़े गए एसआई: चाय दुकान पर निगरानी टीम ने मारा छापा

Bihar: मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निगरानी विभाग की टीम ने एसआई अनिल कुमार को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई मंगलवार सुबह करीब 10 बजे थाना के पास स्थित एक चाय दुकान पर की गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

जानकारी के अनुसार, एसआई अनिल कुमार भूमि विवाद से जुड़े एक मामले में जांच रिपोर्ट तैयार करने के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। शिकायतकर्ता से सात हजार रुपये लेते समय ही निगरानी टीम ने उन्हें दबोच लिया। छापेमारी का नेतृत्व निगरानी डीएसपी आसिफ इकबाल कर रहे थे। उनके साथ इंस्पेक्टर निजामुद्दीन, विनोद कुमार सिंह और अखिलेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पुरैनी थाना लाकर पूछताछ की गई और फिर मेडिकल जांच कराई गई।

बताया जाता है कि औराय गांव निवासी बशिष्ठ कुमार विश्वकर्मा ने 20 मार्च को निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया। पीड़ित के अनुसार, उनकी जमीन से जुड़े मामले में न्यायालय द्वारा थाना से जांच रिपोर्ट मांगी गई थी। इसी रिपोर्ट को तैयार करने के नाम पर एसआई लगातार रिश्वत देने का दबाव बना रहे थे।
फिलहाल निगरानी विभाग कागजी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को पटना ले जाने की तैयारी में है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और पुलिस महकमे में भी हलचल तेज हो गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments