Monday, April 21, 2025
Homeपटनायुवती की हत्या कर युवक ने खुद को मारा गोली, दोनों की...

युवती की हत्या कर युवक ने खुद को मारा गोली, दोनों की मौत

Bihar: पटना जिले के दीघा थाना क्षेत्र से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा शुक्रवार की दोपहर जनार्दन घाट पर एक  युवक के द्वारा पहले युवती को गोली मारा गया, फिर खुद के सिर में भी गोली मार लिया। जिस कारण मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। दोनों का शव घाट की सीढ़ी पर पड़ा था। जिसके बाद स्थानीय लोगो के द्वारा इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सिटी एसपी स्वीटी सहरावत, डीएसपी ला एंड आर्डर और दीघा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गई। घटनास्थल से 1 कट्टा, 2 खोखा और 1 गोली बरामद किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsवही छानबीन के दौरान मिले एक बैग से आधार कार्ड से मृतक की पहचान राहुल राज के रूप में हुई, जो मूल रूप से मधुबी के कचनरवा कछुआ स्थित नंदेनगर का रहने वाला था। जो पाटलिपुत्र में रहकर बीसीए की पढ़ाई कर रहा था। वहीं मृतका की पहचान अर्पिता के रूप में हुई, जो वैशाली के हाजीपुर की रहने वाली थी। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है।

जानकारी लेने पर सिटी एसपी ने बताया की प्रथमदृष्टया प्रतीत होता है दोनों में किसी एक ने घटना को अंजाम दिया है। मौके से खोखा और एक कट्टा बरामद हुआ है। बैग से एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है। सुचना पर मृतक के स्वजन भी मौके पर पहुंचे है। छानबीन की जा रही है। वहीं आसपास के लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि दोनों काफी देर से घाट की सीढ़ी पर बैठे थे। वहां किसी बात को लेकर दोनों में बहस भी हुआ था। गोली किसने किसको मारी स्पष्ट नहीं। दो राउंड गोली चलने की आवाज सुनकर जब तक आसपास के लाेग पहुंचते दोनों खून से लथपथ हालत में सीढ़ी पर गिरे थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments