Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
विवाह के कुछ दिनों तक तो ससुराल वालों का व्यवहार अच्छा रहा। विवाहित दो बहने हैं,कोई भाई नहीं है। इनके पिता का मोहनिया में मकान है। इसी को लेकर ससुराल वाले नंदिनी कुमारी को प्रताड़ित करने लगे। वे मोहनिया का मकान दहेज के रूप में लेना चाह रहे थे। ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर विवाहिता मायके चली आई। काफी समझाने के बाद भी ससुराल के लोग मानने को तैयार नहीं हुए। लाचार होकर विवाहिता ने 12 जुलाई 2022 को मोहनियां थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया। जिसमें पति संजय चौबे, ससुर नर्मदेश्वर चौबे,सास धर्मशीला देवी,जेठ आशुतोष चौबे व जेठानी प्रियंका देवी पर दहेज के लिए प्रताड़ित व मारपीट करने का आरोप लगाया था।
वही 3 साल के अंदर दहेज प्रताड़ना के इस मामले में मोहनियां के अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी आशीष चंद्र ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद शुक्रवार को फैसला सुनाया। जिसमें आईसीपी की धारा 498 ए में पति,सास व ससुर को तीन तीन साल की सजा व चार दहेज प्रतिषेध अधिनियम में छह छह माह सश्रम कारावास की सजा सुनाई। जेठ और जेठानी को बरी कर दिया गया। न्यायालय के फैसले से विवाहिता व उसके स्वजनों में काफी खुशी थी। इसे न्याय की जीत बताया। आरोपितों को अपील के लिए एक माह का समय देते हुए जमानत पर छोड़ा गया।