Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बताया जाता है कि सोमवार को जीटी रोड पर एक कार और बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई थी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
मंगलवार को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मोहनियां थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि दुर्घटना में शामिल बाइक और कार को जब्त कर लिया गया है। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद फरार कार चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



