Homeमोहनियामोहनियां में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

मोहनियां में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

मोहनियां में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, गोवा से घर लौट रहा था

Bihar: कैमूर जिले के मोहनियां क्षेत्र में गुरुवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। यह घटना पंडित दीनदयाल उपाध्याय–गया रेलखंड पर स्थित भभुआ रोड रेलवे स्टेशन से लगभग 400 मीटर पूरब डीएफसीसी रेल लाइन पर हुई। मृतक की पहचान पूर्णिया जिले के दलमालपुर गांव निवासी मोहम्मद एखलाख के 23 वर्षीय पुत्र आजाद के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मोहनियां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsआरपीएफ भभुआ रोड के प्रभारी रामजी लाल बुनकर के अनुसार स्टेशन मास्टर से सूचना मिली थी कि डीएफसीसी रेल लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। जब टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि जहां शव मिला है वह क्षेत्र मोहनियां थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। आधार कार्ड के माध्यम से मृतक की पहचान की गई और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।

मोहनियां के थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि आरपीएफ से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है और वे मोहनियां के लिए रवाना हो चुके हैं। परिजनों के अनुसार मृतक गोवा से अपने घर पूर्णिया लौट रहा था। वह रेलवे स्टेशन से पूरब डीएफसीसी रेल लाइन की ओर क्यों गया, इसकी जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments