Homeमोहनियामोहनियां में ई रिक्शा पलटने से किशोर की मौत

मोहनियां में ई रिक्शा पलटने से किशोर की मौत

Bihar: कैमूर जिले के मोहनियां से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा शहर के चांदनी चौक से करीब एक किलोमीटर पूरब NH-30 मोड़ के समीप एक ई रिक्शा पलट जाने से एक किशोर की मौत हो गई है। दरसल यह घटना मंगलवार की बताई जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मोहनियां थाना
मोहनियां थाना

मृतक किशोर की पहचान मोनू कुमार के रूप में की गई है, जो मोहनियां थाना क्षेत्र अंतर्गत दादर गांव निवासी संजय शर्मा के पुत्र बताये जा रहे है। घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को एक ई रिक्शा मोहनियां से दादर जा रहा था। इसी दौरान NH-30 मोड़ पर अनियंत्रित होकर ई रिक्शा पलट गया। जिससे मोनू कुमार की घटना स्थान स्थल पर ही मौत हो गयी।

[su_posts template=”templates/teaser-loop.php” posts_per_page=”1″ tax_term=”115″ order=”desc”]

जबकि उसमे सवार अन्य लोगो को मामूली चोट आई है। घटना की सूचना मिलते ही मोहनियां थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची एवं शव को अपने साथ मोहनियां थाना ले गई। जंहा स्वजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने कागजी कार्यवाही पूरी की।इसके बाद मोनू के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया। मोनू के मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

[su_posts template=”templates/teaser-loop.php” posts_per_page=”1″ tax_term=”3″ order=”desc”]

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments