Homeभागलपुरमेयर डा0 वसुंधरा लाल पर आपत्तिजनक टिपणी के साथ अंगरक्षक से पिस्टल...

मेयर डा0 वसुंधरा लाल पर आपत्तिजनक टिपणी के साथ अंगरक्षक से पिस्टल छीनने का प्रयास

Bihar: भागलपुर नगर निगम की मेयर डा. वसुंधरा लाल पर नगर निगम के कर्मी मनोज चौधरी एवं पंकज कुमार के द्वारा आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर मीटिंग में हंगामा किया गया। वही मौके पर मौजूद मेयर डा. लाल के अंगरक्षक रुंजय कुमार ने जब दोनों निगम कर्मियों को आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने से मना कर शांत करने का प्रयास किया गया तो दोनों निगम कर्मी अंगरक्षक से ही उलझ गए एवं गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने पर उतारू हो गए। इस  दौरान अंगरक्षक का पिस्टल भी छीनने का प्रयास किया गया। इस घटना में दोनों निगम कर्मियों के साथ कई अन्य अज्ञात लोग भी सहयोग कर रहे थे। जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। वही इस सम्बन्ध में अंगरक्षक रुंजय कुमार ने जोगसर थाने में निगम कर्मी मनोज चौधरी, पंकज कुमार एवं अन्य अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsदर्ज केस में अंगरक्षक ने दोनों निगम कर्मियों पर मेयर के विरुद्ध आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने से मना करने पर उससे उलझ कर उससे गाली-गलौज, मारपीट पर उतारू हो जाने, हथियार छीनने का प्रयास करने आदि का आरोप लगाया है। वही जोगसर थानाध्यक्ष ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस अप्रत्याशित घटना को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त, जिलाधिकारी, एसएसपी, सिटी एसपी, सिटी डीएसपी को भी जानकारी दी गई है। मामला गंभीर होने के कारण पुलिस सीसी टीवी कैमरे की फुटेज के अवलोकन के साथ तकनीकी सेल से भी तकनीकी जांच में सहयोग ले रही है। मेयर के अंगरक्षक ने जोगसर थाने की पुलिस को जानकारी दी है कि हमलावरों की संख्या 10 रही होगी, उनमें निगमकर्मी मनोज चौधरी, पंकज कुमार को वह नाम से पहचानता है।

हथियार छीनने की कोशिश में नाकाम रहे हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए वर्दी उतार लेने और जान से मारने की भी धमकी दी है। नामजद आरोपितों की धमकी से भयभीत अंगरक्षक रुंजय कुमार ने अनहोनी की आशंका जताते हुए जानमाल की सुरक्षा की भी गुहार लगाई है। नगर निगम की बैठक में अप्रत्याशित तरीके से मेयर डा. वसुंधरा लाल के लिए आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने और अंगरक्षक के हथियार छीनने के प्रयास की घटना के बाद से नगर निगम की आंतरिक गुटबाजी चरम पर आ गई है। इस बात की चर्चा होने लगी है कि कुछ तो खिचड़ी मेयर के विरुद्ध जरूर अंदर ही अंदर पक रही थी। जिसका परिणाम इस घटना के रूप में सामने आया है।

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments