Bihar/kaimur, चैनपुर: प्रखंड क्षेत्र के मालिक सराय स्थित प्राचीन श्री विश्वकर्मा मंदिर में शनिवार को स्थापना दिवस समारोह उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। विश्वकर्मा समाज के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ निर्माणाधीन न्यू श्री विश्वकर्मा मंदिर के निर्माण पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीपक कुमार धीमान विश्वकर्मा (राजस्थान विश्वकर्मा वाहिनी एवं फाउंडर राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत धीमान) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।
मंदिर के जीर्णोद्धार और नए निर्माण पर मंथन
समाज के प्रतिनिधि शिवकुमार विश्वकर्मा ने बताया कि यह मंदिर अत्यंत प्राचीन और आस्था का केंद्र है। हर वर्ष विश्वकर्मा समाज द्वारा यहां स्थापना दिवस मनाया जाता है। मंदिर की जर्जर स्थिति को देखते हुए नए मंदिर के निर्माण की आवश्यकता पर गंभीर चर्चा की गई। इसके साथ ही समाज के राजनीतिक, शैक्षणिक और आर्थिक सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार रखे गए।
कई प्रमुख हस्तियों की रही सहभागिता
समारोह में राजस्थान विश्वकर्मा युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष खेमराज पांचाल विश्वकर्मा, चौधरी नसीम खान, विधान परिषद सदस्य प्रतिनिधि श्रीकांत विश्वकर्मा (वाराणसी-चंदौली), चैनपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुनील विश्वकर्मा, बिहार लोहार महासभा के अध्यक्ष रामचेला शर्मा, संरक्षक संजय शर्मा, मंदिर पूजा समिति अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष विनोद शर्मा, धर्मदेव शर्मा सहित कई गणमान्य लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का संचालन शिवकुमार शर्मा ने किया।
समाज में एकजुटता का संदेश
आयोजकों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम समाज में एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। आने वाले समय में मंदिर निर्माण कार्य को प्राथमिकता देते हुए समाज के समग्र विकास के लिए योजनाबद्ध प्रयास किए जाएंगे।



