Homeचैनपुरमारपीट मामले में लंबे समय से फरार दो आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के...

मारपीट मामले में लंबे समय से फरार दो आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के वारंट पर पुलिस की कार्रवाई

कैमूर में मारपीट मामले के दो फरार आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट वारंट पर चैनपुर पुलिस की कार्रवाई

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मसोई में पुलिस ने मारपीट के एक मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की गिरफ्तारी न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर की गई है। गुप्त सूचना पर सुबह की गई छापेमारी चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि मारपीट की घटना में नामजद दो आरोपी काफी समय से पुलिस की पकड़ से बाहर थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी, लेकिन दोनों आरोपी फरार हो जा रहे थे।
इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दोनों अपने घर पर मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सुबह के समय छापेमारी की और दोनों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गोपाल पांडे और गुड्डू पांडे के रूप में हुई है। दोनों ग्राम मसोई के निवासी हैं और उनके पिता का नाम राज केशवर पांडे बताया गया है। मेडिकल जांच के बाद भेजे गए जेल गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को चैनपुर थाना लाया गया, जहां जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद मेडिकल जांच कराते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments