Homeचैनपुरमां चंडेश्वरी धाम में उमड़ी आस्था की भीड़: रामनवमी पर मेला, दंगल...

मां चंडेश्वरी धाम में उमड़ी आस्था की भीड़: रामनवमी पर मेला, दंगल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा मदुरना

मां चंडेश्वरी धाम मदुरना में रामनवमी पर भव्य मेला, दंगल और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

Bihar: चैत्र नवरात्रि और रामनवमी के पावन अवसर पर कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड स्थित मदुरना गांव के प्रसिद्ध मां चंडेश्वरी धाम में भव्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और माता रानी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। हर वर्ष की तरह इस बार भी मेले में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ दंगल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दंगल प्रतियोगिता में कई नामी पहलवानों ने हिस्सा लिया, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी श्रद्धालुओं और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मां चंडेश्वरी धाम के मुख्य पुजारी राजेंद्र उपाध्याय ने बताया कि पौराणिक मान्यता के अनुसार चंड और मुंड का संहार करने के बाद मां दुर्गा यहां चंडेश्वरी रूप में विराजमान हुई थीं। इसी कारण यह स्थान श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था का केंद्र बना हुआ है। उन्होंने कहा कि हर साल चैत्र नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचकर माता के दर्शन करते हैं और अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं।
उन्होंने आगे बताया कि सप्तमी से नवमी तक जिन भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं, वे मां के चरणों में बकरे की रक्त-विहीन बलि चढ़ाते हैं।

NS News

मान्यता के अनुसार जब अभिमंत्रित अक्षत बकरे पर डाला जाता है, तो वह फिर से उठ खड़ा होता है, जिसे श्रद्धालु मां की विशेष कृपा और चमत्कार के रूप में देखते हैं। इस अद्भुत परंपरा को देखने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं। मेले के दौरान विभिन्न प्रकार के व्यंजन, खिलौने और श्रृंगार सामग्री की दुकानों के स्टॉल लगाए गए थे। मंदिर में पूजा करने आए श्रद्धालुओं ने मेले का भी आनंद लिया और जमकर खरीदारी की। पूरे दिन मेले में रौनक बनी रही और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments