Homeचैनपुरमांगों को लेकर फैसिलिटेटर और आशा अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गई

मांगों को लेकर फैसिलिटेटर और आशा अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गई

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड सीएचसी में बुधवार सभी आशा कार्यकर्ता एवं फैसिलिटेटर बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ (गोपगुट ऐक्टू) के आव्हान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गई हैं, सभी आशा और फैसिलिटेटर के द्वारा चैनपुर सीएचसी के मुख्य द्वार पर ही बैठकर धरना प्रदर्शन करते हुए बिहार सरकार मुर्दाबाद नीतीश कुमार हाय हाय के नारे लगाए गए और अपनी मांगों को दुहराई गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NAYESUBAH

आशा कार्यकर्ता रूबी देवी, इंदु देवी सहित अन्य के द्वारा बताया गया आशा कार्यकर्ताओं से कार्य क्षमता से अधिक कार्य करवाया जाता है, मानदेय के नाम पर कभी 100 कभी 75 कभी 10 कभी 20 रुपए कमीशन के रूप में दिया जाता है, कमीशन के पैसे से वह अपना पेट चलाएंगी या परिवार के अन्य सदस्यों का यह लोगों के बीच गंभीर समस्या बनी हुई है, वर्तमान समय में महंगाई चरम सीमा पर है, जिसपर राज्य सरकार के द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है इन्हीं सब को लेकर सभी आशा और फैसिलिटेटर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठी हैं।

आशा की मुख्य मांगों में कम से कम 10 हजार रुपए मानदेय दिया जाए, सभी आशा कार्यकर्ताओं एवं फैसिलिटेटर को (पोशाक) साड़ी के साथ ही ब्लाउज, पेटीकोट ऊनी कोर्ट आदि की व्यवस्था की जाए, आशा कार्यकर्ता एवं आशा फैसिलिटेटर को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए सहित कई मांगों को लेकर हड़ताल किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments