Homeचैनपुरमहिला हिंसा के विरुद्ध जागरूकता पखवाड़ा में चला जागरूकता कार्यक्रम

महिला हिंसा के विरुद्ध जागरूकता पखवाड़ा में चला जागरूकता कार्यक्रम

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड बाल विकास परियोजना कार्यालय में सोमवार महिला एवं बाल विकास निगम बिहार पटना के माध्यम से महिला हिंसा के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय महिला जागरूकता पखवाड़ा के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में स्थित आंगनवाड़ी केंद्रों की सेविका मौजूद रही।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NAYESUBAH

जागरूकता कार्यक्रम से संबंधित जानकारी देते हुए चैनपुर प्रभारी सीडीपीओ सह अंचलाधिकारी पुरेंद्र कुमार सिंह के द्वारा बताया गया महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न, घरेलू हिंसा सहित महिलाओं पर हो रहे अन्य और अत्याचार से संबंधित महिलाओं के अधिकार से संबंधित जागरूकता फैलाने के लिए जागरूकता पखवाड़ा 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक चलाया जा रहा है।

जिसके तहत महिलाओं को उनके अधिकार से संबंधित जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है, उसी कार्यक्रम के तहत प्रखंड बाल विकास परियोजना कार्यालय में सभी सेविकाओं के साथ एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें महिला उत्पीड़न के विरुद्ध महिलाओं के क्या-क्या अधिकार हैं, जिसके विषय में सेविकाओं को विधिवत जानकारी दी गई है, सभी सेविका अपने आंगनवाड़ी केंद्र सहित घर-घर जाकर महिलाओं को उनके अधिकार से संबंधित जानकारी देंगी।

इसके साथ ही वन स्टॉप सेंटर सह महिला हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 181 जो महिलाओं के मदद के लिए जारी किया गया है, जिसकी जानकारी दी जा रही है, घरेलू हिंसा से पीड़ित ज्यादातर महिलाएं अपने अधिकार के विषय में नहीं जानती जानकारी के अभाव के कारण वह लगातार अत्याचार और हिंसा की शिकार हो रही हैं, उन्हें जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments