Homeचैनपुरमहिला हिंसा उन्मूलन पखवाड़ा का जागरूकता रैली के साथ समापन

महिला हिंसा उन्मूलन पखवाड़ा का जागरूकता रैली के साथ समापन

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड बाल विकास परियोजना कार्यालय के माध्यम से 25 नवंबर से 10 नवंबर तक चल रहे अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन पखवाड़ा के तहत समाप्ति की तिथि पर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रथ को रवाना करते हुए आंगनबाड़ी सेविकाओं के द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NAYESUBAH

इससे जुड़ी जानकारी देते हुए प्रखंड बाल विकास परियोजना कार्यालय के प्रभारी सीडीपीओ पुरेंद्र कुमार सिंह के द्वारा बताया गया महिला हिंसा और उत्पीड़न को रोकने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन पखवाड़ा बीते 25 नवंबर से चल रहा था, जो शनिवार 10 दिसंबर को संपन्न हुआ, इस बीच महिलाओं को, बाल विवाह महिला उत्पीड़न लैंगिक उत्पीड़न सहित अन्य के प्रति जागरूक करने का कार्य किया गया है।

आंगनवाड़ी सेविका के माध्यम से महिलाओं के अधिकार एवं उनके बचाव के लिए मदद के लिए क्या-क्या कानूनी सुविधाएं उपलब्ध है आदि की जानकारी दी गई है, इसके साथ ही महिला हिंसा से जुड़ी शिकायत के लिए महिला हेल्पलाइन 181 जोकि टोल फ्री नंबर है, उसके विषय में महिलाओं को जानकारी दि गई है, दरअसल वर्तमान समय में टेक्नालॉजी हमारे जीवन का अभिन्न अंग है, ऑनलाइन प्रक्रियाओं के दुरुपयोग द्वारा महिला हिंसा और उत्पीड़न हो सकता है।

इसे लेकर महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है, वह अपने हक और अधिकार के लिए किन कानूनी प्रक्रियाओं का उपयोग करते हुए अपना बचाव अपने आत्मसम्मान की रक्षा कर सकती हैं, महिला हिंसा और उत्पीड़न को महिलाएं अनदेखा ना करें और तुरंत उचित कार्रवाई के लिए कदम उठाएं, जिसके लिए जागरूक करने का कार्य किया गया है, इस मौके पर लेडी सुपरवाइजर संतोषी कुमारी सहित बाल विकास परियोजना कार्यालय के सभी कर्मी व सहायिका मौजूद रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments