Homeचैनपुरमहिला से बदसलूकी विरोध पर, बेटे और पड़ोसी को भी पीटा, सोने...

महिला से बदसलूकी विरोध पर, बेटे और पड़ोसी को भी पीटा, सोने की चेन व नकदी छीनी

कैमूर के चैनपुर थाना क्षेत्र के रघुबीरगढ़ गांव में जबरन घर में घुसकर रंग लगाने और अभद्र व्यवहार का आरोप, तीन लोग घायल

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राम ग्राम रघुबीरगढ़ में होली के दिन एक महिला के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के दौरान महिला, उसका बेटा और बीच-बचाव करने पहुंचे एक पड़ोसी घायल हो गए। मामले को लेकर पीड़ित महिला ने चैनपुर थाने में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पीड़ित महिला सुनीता देवी, पति रमाशंकर सिंह यादव, ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 4 मार्च 2026 की शाम करीब 3 बजे गांव के कुछ लोग होली खेलने के बहाने जबरन उनके घर में घुस आए। आरोप है कि गांव के जितेंद्र सिंह, कल्लू सिंह, पप्पू सिंह और संतोष सिंह सहित अन्य लोग जबरदस्ती रंग लगाने लगे और इस दौरान महिला के साथ अभद्र व्यवहार भी किया।
महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर महिला का पुत्र राकेश कुमार मौके पर पहुंचा और लोगों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि उसके साथ भी मारपीट की गई।

इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले बंशीधर सिंह झगड़ा छुड़ाने के लिए पहुंचे, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। इस घटना में महिला समेत तीनों लोग घायल हो गए।
महिला ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसके गले से सोने की चेन छीन ली और पर्स में रखे 5 हजार रुपये भी लेकर भाग गए। जाते-जाते आरोपियों ने धमकी दी कि अगर पुलिस में केस किया तो उसके बेटे को जान से मार देंगे।
घटना के बाद सभी घायलों का इलाज कराया गया, जिसके बाद पीड़िता ने चैनपुर थाने में लिखित आवेदन दिया।
इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि महिला के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments