Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मसोई की एक महिला द्वारा समाधि एवं उसके परिवार के ऊपर रात में चुपके से गहने एवं नगद रुपए चोरी करके भाग जाने का आरोप लगाया गया है, मामले को लेकर थाने में शिकायत की गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जानकारी देते हुए मनका देवी पति श्याम सुंदर सिंह ग्राम मसोई ने बताया है 6 मार्च 2025 की शाम महिला मनका देवी के समाधि अंबिका सिंह समधन कृष्णावती देवी एवं उनके पुत्र शंभू सिंह तीनों ग्राम दुगुन्धुआ थाना चांद, मनका देवी के घर आए, रात के पहर खाना खाकर सभी लोग सो गए 7 मार्च 2025 के सुबह 4 बजे जब महिला मनका देवी जागी तो देखा घर का दरवाजा खुला हुआ है।
समधी समधन एवं उनका लड़का घर से गायब है घर में रखे गए बक्से में से सोने की नथिया, सोने का कान का झुमका, सोने का मंगटीका, एक जोड़ा चांदी का पायल एवं बक्से में रखा गया पैसा गायब है, महिला मनका देवी के द्वारा बताया गया है, इन्हें पूर्ण रूप से विश्वास से समधी समधन एवं उनका लड़का इस चोरी की घटना को अंजाम दिए हैं और सभी लोग फरार हो गए हैं, इस घटना के बाद मामले को लेकर थाने में आकर महिला द्वारा शिकायत की गई है।
वहीं इस मामले से संबंधित जानकारी लेने पर चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद के द्वारा बताया गया, घर में रखे गए गहने एवं नगद रुपए के चोरी का आरोप लगाते हुए महिला के द्वारा दिए गए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है मामले में कार्रवाई की जा रही है।