Thursday, April 17, 2025
Homeकैमूरमहाराणा प्रताप घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शाहपुर का घोड़ा आया प्रथम

महाराणा प्रताप घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शाहपुर का घोड़ा आया प्रथम

Bihar: कैमूर जिले के रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महाराणा प्रताप चेतक दौड़ प्रतियोगिता में शाहपुर के कृष्ण पांडे का घोड़ा प्रथम रहा इसके घुड़सवार मेघू ने अपने घोड़े को चेतक का ताज दिलाया, प्रतियोगिता में शामिल होने कि लिए यूपी-बिहार से 40 घोड़े शामिल हुए थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ns news

दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश के पंकज प्रधान का घोड़ा रहा जिसके घुड़सवार शैलेश थे, तीसरे स्थान पर बिहार के बाढ़ के विवेका पहलवान का घोड़ा रहा इनके घुड़सवार शंभू रहे प्रतियोगिता में पटना के बिन्दा यादव के घोड़े ने चौथा स्थान हासिल किया जिसके घुड़सवार दीपक रहे, वहीं पांच राउंड में घुड़दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई थी हर राउंड में रेस लगाए पांच घोड़ों में से प्रथम दो का चयन फाइनल राउंड के लिए किया गया।

ns news

बंदीपुर में इस प्रतियोगिता का आयोजन संत कुमार सिंह ने किया था, प्रतियोगिता का उद्घाटन रोहतास-कैमूर के विधान पार्षद संतोष कुमार सिंह ने किया, महाराणा प्रताप के तैलचित्र पर माल्यार्पण भी किया, जिसके बाद शील्ड का अनावरण किया गया, इसके बाद विधिवत प्रतियोगिता शुरू हुई, प्रथम चरण में माकंद घुड़दौड़ प्रतियोगिता हुई, जिसमें बक्सर के मो. साबिर खां का घोड़ा विजेता घोषित किया गया शाहपुर के कृष्णा पांडेय का घोड़ा द्वितीय तथा भुंडी टेकारी के सरोज रंजन का घोड़ा तृतीय स्थान पर रहा।

दो दांत के घोड़ों की प्रतियोगिता में बक्सर के अजय सिंह का घोड़ा पहले स्थान पर रहा, सकरी रामनगर के भगवान यादव का घोड़ा दूसरे व रोहतास के सिसरित के रमेश दूबे का घोड़ा तीसरे स्थान पर रहा, विजेता घोड़ों के मालिक व सवार को एमएलसी संतोष सिंह ने शील्ड व पुरस्कार देकर सम्मानित किया, इस दौरान यूपी से आये विशिष्ट अतिथि उमेश शुक्ला, वीरेंद्र सिंह, अनिल सिंह व विवेकानंद आदि मंचासीन अतिथियों को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर पूर्व प्रमुख अभय सिंह, जदयू के प्रदेश सचिव सत्य प्रकाश तिवारी, बच्चन तिवारी, राजन हर्षवर्धन, मड़वर के राजा गुड्डू सिंह, मंत्री सुनील सिंह आदि लोग मंचासीन रहे, नेशनल चेतक घुड़दौड़ प्रतियोगिता के आयोजक संत कुमार सिंह रहे, प्रतियोगिता में शामिल सभी घुड़सवारों व अतिथियों को सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments