Homeभोजपुरभोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने चुनाव न लड़ने का किया ऐलान

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने चुनाव न लड़ने का किया ऐलान

भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ने की चर्चाएं कभी तेज हो गई थी

Bihar: आरा, भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह काफी दिनों से सुर्खियों में है। बिहार चुनाव से ठीक पहले भाजपा में वापस शामिल होने के बाद से चर्चाएं तेज हो गई थी की पवन सिंह इस बार विधानसभा का चुनाव भाजपा की टिकट से लड़ सकते हैं। किन्तु उठ रहे इन तमाम अटकलों पर विराम लगा हुए पवन सिंह ने शनिवार को अपने फेसबुक और एक्स पर अपने भोजपुरीया समाज से अपील करते हुए साफ कहा है कि उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए किसी भी राजनीतिक पार्टी को ज्वाइन नहीं किया था, और न ही उनका चुनाव लड़ने का कोई इरादा है। पवन सिंह ने कहा की “मैं पार्टी का एक सच्चा सिपाही था, हूँ और आगे भी रहूंगा।” वही  उनके इस बयान के बाद समर्थकों के बीच चल रही चर्चाओं और भ्रम की स्थिति अब साफ हो गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsज्ञात हो की बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल के बीच बीते 30 सितंबर को भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुई थी। जिसके बाद आरा से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ने की चर्चाएं कभी तेज हो गई थी। वही इससे पूर्व पवन सिंह ने रालोसपा सुप्रीमो व राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा से भी दिल्ली में मुलाकात की थी।

वही इधर बिच पत्नी ज्योति सिंह से विवाद को लेकर भी पवन सिंह काफी चर्चा में है। विवाद ने जब अधिक तूल पकड़ा तब उनकी पत्नी लखनऊ स्थित उनके आवास पर गई थी। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसके बाद से दोनों के बीच लगातार वाक्य युद्ध चल रहा है। पवन सिंह ने पत्नी पर टिकट के लिए उनके पास आने और दबाव बनाने तक का आरोप लगाया था। जिसे पत्नी ने निराधार बताया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments