Friday, June 13, 2025
Homeपूर्णियाभूमि विवाद में गोली मार हत्या, आक्रोशित लोगो ने आरोपित को भी...

भूमि विवाद में गोली मार हत्या, आक्रोशित लोगो ने आरोपित को भी पीट कर किया अधमरा

Bihar: पूर्णिया जिले के जलालगढ़ थाना क्षेत्र से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा भरैली गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में शुरु हुआ विवाद खूनी रुप ले लिया। दरसल दो पक्षों में भूमि को लेकर विवाद के दौरान एक पक्ष के द्वारा घर से अवैध हथियार लाकर दूसरे पक्ष को गोली मार दिया गया। जिस कारण उसकी मौत हो गई। वही घटना से आक्रोशित स्वजन व ग्रामीणों के द्वारा आरोपित को भी पीट-पीट अधमरा कर दिया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsजिसके बाद गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। वही घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया गया। मृतक युवक की पहचान मु0 अख्तर के रूप में की गई है, जबकि गोली चलाने के आरोपित का नाम मु0 मुस्लिम है। घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मु0 अख्तर व मु0 मुस्लिम के बीच जमीन के एक टुकड़े को लेकर विवाद चल रहा था। इसमें दोनों पक्षों का अपना-अपना दावा था। उसी विवाद को लेकर बुधवार की दोपहर दोनों में कहा-सुनी होने लगी।

जिससे बाद  मु0 मुस्लिम वहां से तेजी से भागता हुआ अपने घर गया और वहां से अवैध हथियार लाकर गोली मु0 अख्तर के सीने में मार दिया। स्वजन अख्तर को लेकर अस्पताल पहुंच भी नहीं पाए और रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसकी भनक लगते ही मृतक के स्वजन व ग्रामीणों ने मु0 मुस्लिम को दबोच लिया और उसे भी पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। उसका पुलिस कस्टडी में इलाज चल रहा है। गांव में अब भी तनाव की स्थिति बनी हुई और पुलिस लगातार गांव पर नजर रख रही है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments