Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कम्हरिया में बिहार सरकार की भूमि को लेकर चल रहे विवाद के मामले में एक पक्ष के द्वारा दूसरे पक्ष के साथ जमकर मारपीट की गई है, जिसमें एक पक्ष से मां और उनकी नाबालिग बेटी के घायल होने का मामला सामने आया है, घायल लोगों के द्वारा चैनपुर थाने में आकर शिकायत की गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मारपीट की घटना से संबंधित जानकारी देते हुए घायल पर्वती देवी पति भानु सिंह एवं पुत्री प्रमिला कुमारी के द्वारा बताया गया, उनके घर के सामने ही बिहार सरकार की भूमि है उक्त भूमि पर गांव के ही छन्नू खरवार सहित उनके परिवार के अन्य लोगों के द्वारा जबरन कब्जा किया जा रहा था, उस जमीन पर कब्जा करने के बाद इन लोगों का मुख्य द्वार बंद हो जाता और घर में प्रवेश का रास्ता भी बंद हो जाता।
- सीमांचल को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के दावे पर सियासत, पप्पू यादव के बयान को केंद्र ने बताया भ्रामक
- यात्रियों को बड़ी राहत: रेलवे ने लॉन्च किया ‘रेल वन ऐप’, अब मोबाइल से ही बुक होंगे सभी टिकट
जिसे लेकर मना करने पर उन लोगों के द्वारा गाली-गलौज किया जाने लगा, जिसके बाद सभी लोग मिलकर पार्वती देवी को लाठी डंडा से पीटने लगे, बीच-बचाव करने पहुंचे पुत्री प्रमिला कुमारी को भी लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया गया, गंभीर स्थिति में घायल होने के बाद यह चैनपुर थाना पहुंची है, जहां से इलाज के लिए लोगों को चैनपुर सीएचसी में भेजा गया है।
- प्रशांत किशोर का बिहार सरकार पर तीखा हमला, बोले– आर्थिक संकट के बहाने हट सकती है शराबबंदी
- ‘दारू-बालू में मदहोश है सरकार’: तेजस्वी यादव का NDA पर तीखा प्रहार, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
इस मामले से संबंधित जानकारी लेने पर चैनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार पासी के द्वारा बताया गया मारपीट की घटना के मामले में घायलों को चैनपुर सीएचसी में इलाज के लिए भेजा गया है, आवेदन प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी।
- शादी की खुशियों पर चोरों का वार: ई-रिक्शा से 1.10 लाख रुपये उड़ा ले गए बदमाश
- प्रसव के बाद बिगड़ी हालत, एम्बुलेंस न मिलने पर रास्ते में गई प्रसूता की जान

