Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जयप्रकाश यादव व उनके छोटे भाई अशोक यादव जो आसाम राइफल में कार्यरत हैं, छुट्टी लेकर घर आए थे। शुक्रवार को दोनों उक्त जमीन पर घर बनाने के लिए पिलर गड़वा रहे थे। इसी बीच बसावन कुशवाहा जिनका पहले से बना मकान है, वे और उनके परिवार के अन्य सदस्य जयप्रकाश यादव को पिलर गाड़ने से मना करने लगे। जिसको लेकर विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। इसी दौरान बसावन के पुत्र सुशील ने फरसा से अशोक यादव पर हमला कर दिया। जिसमें उनकी गर्दन कट गई और वे लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। जिसके बाद परिजनों के द्वारा आनन-फानन में सदर अस्पताल भभुआ ले जाया गया।
जहां चिकित्सको ने स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें बनारस रेफर कर दिया। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सुचना पर पहुंची नुआंव पुलिस ने दोनों पक्ष के 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक पक्ष के बसावन कुशवाहा,सुशील कुशवाहा,धवन कुशवाहा और पवन कुशवाहा दूसरे पक्ष के बबलू यादव,राजू यादव व जयप्रकाश सिंह का नाम शामिल है। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए नुआंव के थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें कुल 11 लोगों का नाम शामिल है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।