Homeबिहारभीषण गर्मी के कारण औरंगाबाद में 5 समेत तीन जिलों में 9...

भीषण गर्मी के कारण औरंगाबाद में 5 समेत तीन जिलों में 9 लोगों की हुई मौत

Bihar: भीषण गर्मी के प्रकोप के कारण तीन जिलों में कुल 9 लोगों के मौत हो जाने का मामला सामने आया है। औरंगाबाद में सर्वाधिक 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं सारण जिले में 3 व रोहतास में 1 की मौत हो गई है। औरंगाबाद जिले में शनिवार को लू की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत हो गई है। औरंगाबाद जिले का अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मृतकों में फेसर थाना क्षेत्र के बसडीहा कला गांव निवासी 70 वर्षीय बलराम साव, बारुण के जनकोप गांव के विजेंद्र चंद्रवंशी, औरंगाबाद के महुआ धमनी के अमित चौधरी, ओबरा की सुमित्रा देवी व सुनैना देवी शामिल है। मृतक के स्वजन ने सदर अस्पताल में बताया कि भीषण गर्मी के कारण सभी को लू लगी और मौत हो गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी को अचानक से तेज बुखार व उल्टी होने लगी। हालात बिगड़ते देख स्वजन अस्पताल ले गए और इसी क्रम में मौत हो गई। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डा. आशुतोष कुमार ने लू से मौत की पुष्टि नहीं की है। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा की मौत कैसे हुई है। सुमित्रा एवं बिजेंद्र के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। वही सारण जिले में दरभंगा जिले के रहने वाले एक मस्जिद के इमाम समेत 3 लोगों की मौत हो गई। मशरक में शनिवार को धर्मासती गंडामन गांव में स्थित मस्जिद के इमाम 58 वर्षीय जमशेद बेग की मौत हो गई। जमशेद बेग को शुक्रवार को बेहोशी की हालत में मशरक सीएचसी में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी स्थिति नाजुक देख ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डा. चंद्रशेखर सिंह ने छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। छपरा जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इसके साथ ही छपरा जंक्शन पर बैठे पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के माल बाजार थाना क्षेत्र के माल बाजार वार्ड नंबर 2 निवासी उमेश दास पिता लक्ष्मण दास की मौत गर्मी से हो गई। सदर अस्पताल में भगवान बाजार थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।   

NS News

प्रशांत किशोर का बिहार सरकार पर तीखा हमला, बोले– आर्थिक संकट के बहाने हट सकती है शराबबंदी

NS News

‘दारू-बालू में मदहोश है सरकार’: तेजस्वी यादव का NDA पर तीखा प्रहार, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

NS News

बिहार बोर्ड का बड़ा ऐलान: मैट्रिक टॉपर्स को मिलेगा लाखों का इनाम, बढ़ी छात्रवृत्ति

NS News

आयुष्मान योजना में बड़ा घोटाला: पटना का निजी अस्पताल निलंबित, गलत सर्जरी दिखाकर किया क्लेम

NS News

बिहार राज्यसभा चुनाव में बढ़ा सियासी रोमांच, पांच सीटों पर छह प्रत्याशी; सहयोगी दलों के वोट बनेंगे निर्णायक

NS News

पटना में राज्यसभा चुनाव नामांकन, तीन राष्ट्रीय अध्यक्षों ने एक साथ भरा पर्चा

NS News

बिहार विधानसभा बजट सत्र: ‘भू योद्धा’ सम्मान की घोषणा, किशनगंज भूमि मामले की होगी जांच

बिहार विधानसभा में बड़े फैसले: सचिवालय सेवा में 85% सीधी बहाली, कई अहम विधेयकों को मंजूरी

NS News

नशीले पदार्थों के विरुद्ध सख्ती, उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

बिहार विधान परिषद में बोलते डिप्टी सीएम

बिहार सरकार सख्त: अवैध मांस-मछली दुकानों पर कार्रवाई के निर्देश

 इसके साथ ही भगवान बाजार थाना क्षेत्र के अजायबगंज मोहल्ला के अवधेश राय की लू लगने से मौत हो गई। भगवान बाज़ार थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि पीएन सिंह कालेज के समीप एक व्यक्ति के शव की सूचना मिलने पर वहां पहुंचे। मृतक की शिनाख्त करवाने के पश्चात उसे सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि अल सुबह मजदूरी करने निकला था और लौटने के बाद वहां बैठे-बैठे अचानक लुढ़क गया। उसके मुंह और नाक से खून निकल रहा था, जिससे यह परिलक्षित होता है कि उसकी मौत भीषण गर्मी से हुई है। रोहतास के संझौली थाना क्षेत्र के बुकनाव गांव में शनिवार को एक किसान की मौत लू लगने मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक लक्ष्मण सिंह शुक्रवार को गांव के काव नदी पार कर अपने आम के बगीचे की रखवाली कर रहे थे। दोपहर भीषण गर्मी की चपेट में आकर वे बीमार हो गए। ग्रामीण उन्हें इलाज के लिए संझौली स्थित एक निजी क्लीनिक में ले आए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

NS News

नालंदा के शीतला मंदिर में भीषण भगदड़, 9 महिलाओं की मौत; भीड़ प्रबंधन पर प्रशासन घिरा

NS News

दर्दनाक सड़क हादसा: मवेशी को बचाने की कोशिश में कार 20 फीट गड्ढे में गिरी, इंजीनियरिंग कॉलेज के 4 छात्रों की मौत

NS News

नालंदा में दो गांवों के बीच हिंसक झड़प, तीन दिन से जारी तनाव फिर भड़का

राजगीर में रहस्यमयी घटना: जैन धर्मशाला के एक कमरे से चार यात्रियों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

NS News

एसटीएफ ने हथियार तस्करी गिरोह का किया खुलासा, पांच गिरफ्तार

NS News

ASI ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार किया आत्महत्या

NS News

19 वर्षीय युवती की हत्या कर शव किया दफन, परिजन फरार

NS News

घर से ताश खेलने निकले युवक की चाकू गोद हत्या, जाँच में जुटी पुलिस

NS News

आक्रोशित ग्रामीणों ने मंत्री व विधायक पर किया हमला, भाग कर बचाई जान

NS News

निगरानी टीम ने स्वास्थ्य विभाग के बीसीएम को 40 हजार रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments