Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्राप्त जानकारी के अनुसार विनोद दास मनियारी क्षेत्र के काजीइंडा स्थित एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। वही लौटने के दौरान अचानक रास्ते में एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक करते हुए गोली मार दी। पहले लोगों को लगा कि बाइक सवार युवकों के बीच कोई सामान्य ओवरटेक की घटना है, लेकिन गोली की आवाज सुनते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल विनोद दास को अस्पताल भेजा।
घटना की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर भी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से बात की। उन्होंने बताया कि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश में छापेमारी जारी है। जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करने का दावा भी किया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक विनोद दास वर्ष 2021 में अमरक पंचायत से मुखिया पद के उम्मीदवार रहे थे। वह भाजपा मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। वर्तमान में वह विधायक केदार गुप्ता के निजी सहायक के तौर पर काम कर रहे हैं। पुलिस हमलावरों की पहचान करने और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी एवं अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है।



