Homeपटनाभाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कर्पूरी जी के सपनों को पीएम मोदी...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कर्पूरी जी के सपनों को पीएम मोदी कर रहे हैं पूरा

Bihar: पटना में जननायक कर्पूरी ठाकुर फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी सह सहकर्मी सम्मान समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि श्रद्धेय कर्पूरी जी ने सपना देखा था कि इस देश के गांव का गरीब मुख्यधारा से जुड़े, समृद्ध हो जाए और आर्थिक रूप से खड़ा हो। आज इसी सपने को पूरा करने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी लगे हुए हैं। राष्ट्रीय स्तर पर आज तक कर्पूरी जी के नाम पर कोई कार्यक्रम नहीं होता था लेकिन 24 जनवरी को उनकी जन्मशताब्दी के मौके पर भाजपा ने सारे अन्य कार्यक्रम को रद्द कर दिल्ली में उनकी जन्म शताब्दी पर कार्यक्रम करने का निर्णय लिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि श्री बाबू के बाद कर्पूरी ठाकुर जी ही ऐसे सीएम बने जो क्षेत्र के विकास और गरीबों की चिंता की। उस दौर में सभी सीएम सत्ता भोगने के लिए बनते थे। उन्होंने कहा कि कर्पूरी जी की ही कृपा थी कि लालू प्रसाद और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बन सके। उन्होंने इस बात पर जोर देकर कहा कि अब तक जो भी आरक्षण लागू किया गया है सभी में भाजपा ने मदद की है। उन्होंने कर्पूरी ठाकुर के शासन काल से लेकर मंडल कमीशन के लागू करवाने को चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा के समर्थन से चल रही सरकार में ही आरक्षण लागू हुआ। साथ ही उन्होंने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में 15 साल तक पति और पत्नी सत्ता में रहे लेकिन एक भी व्यक्ति को आरक्षण नहीं मिला, सिर्फ उनका आरक्षण अपने परिवार तक सीमित रहा। जब 2005 में एनडीए की सरकार आई तो महिलाओं को आरक्षण मिल सका।

अररिया से अमित शाह का बड़ा ऐलान: भारत-नेपाल सीमा के 10 किमी दायरे में अतिक्रमण हटेगा, घुसपैठ पर सख्त एक्शन प्लान तैयार

घटनास्थल पर कैप करती पुलिस

प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की पिटाई, इलाज के दौरान मौत

NS News

जमीन रजिस्ट्री विवाद ने लिया हिंसक रूप, 1 की मौत, 1 गंभीर

सुपारी किसी और की हत्या किसी और की गलतफहमी में गई शिक्षिका की जान, महिला सहित 3 गिरफ्तार कट्टा व बाइक बरामद

वासना में अंधी मां को मिला मृत्युदंड, बच्ची की चाकू से हत्या, प्रेमी संग रची बेटी की हत्या की साजिश

NS News

अररिया में 97 हजार नेपाली करेंसी और रिफाइंड चांदी के साथ एक गिरफ्तार, बाइक जब्त

NS News

प्यार में धोखा मिलने पर छात्रा ने किया आत्महत्या, जाँच में जुटी पुलिस

NS News

केंद्रीय गृह मंत्री अमित साह ने राजद व कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

घटना को लेकर पूछताछ करती पुलिस

मवेशी चोर ने पशुपालक को मारा गोली हुई मौत, घर में मचा कोहराम

जोगबनी सीमा पर नेपाल पुलिस ने पांच विदेशी नागरिक को किया गिरफ्तार, संदिग्ध गतिविधि का खुलासा

प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भाजपा को कमिटमेंट वाली पार्टी बताते हुए कहा कि कहा जाता रहा है कि नेता सत्ता में आते वादे भूल जाते हैं, लेकिन भाजपा जो कमिटमेंट करती है, उसे पूरा भी करती है। उन्होंने कहा कि 2000 साल पहले पंडित चाणक्य ने अखंड भारत का सपना देखा था और सम्राट अशोक ने इसी मगध से राज चलाया था। आज मोदी जी की सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 समाप्त कर दिया। प्रभु श्री राम पंडाल से भव्य मंदिर में विराजमान हो गए। पहले कई लोग मंदिर बनाने की तारीख पूछते थे। उन्होंने सरकार के विकास कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए कहा कि देश आज आगे बढ़ रहा है। कल ही प्रधानमंत्री जी ने घोषणा की है कि 1 करोड़ परिवारों को सोलर से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि आज बिहार में अति पिछड़ों और महिलाओ को सबसे अधिक परेशानी जमीन माफिया, शराब माफिया और बालू माफिया से है। आज शराब की होम डिलीवरी हो रही है। नीतीश जी कब क्या बोलेंगे कोई नहीं जानता। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि हम सभी कर्पूरी जी की विचारधारा को आत्मसात करें और उनके बताए रास्ते पर चलें यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर देते हुए, इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए पूर्व मंत्री और फाउंडेशन के अध्यक्ष भीम सिंह को बधाई भी दी।

NS News

कुदरा में सफाई व्यवस्था ठप: कचरे के ढेर से हाल बेहाल, अधिकारी-पार्षद विवाद ने बढ़ाई मुश्किलें

NS News

कुदरा में पिकअप से मवेशी ले जा रहे दो तस्कर पकड़े गए, ग्रामीणों ने घेरकर पुलिस को सौंपा

NS News

कुदरा के पास दर्दनाक हादसा: पति की आंखों के सामने ट्रेन की चपेट में आई पत्नी, मौके पर मौत

NS News

खराब भोजन और पढ़ाई की शिकायत पर छात्रों का प्रदर्शन, NH-19 पर जाम से थमा यातायात

NS News

कुदरा में युवक की बेरहमी से हत्या, घर से बुलाकर पीटा; आक्रोशित लोगों ने NH-19 जाम किया

NS News

एनएच-19 पर तेज रफ्तार का कहर: गिट्टी लदी ट्राली ने सरसों लदे ट्रक को मारी टक्कर, चालक गंभीर घायल

कुदरा में पुलिस के द्वारा गिरफ्तार आरोपित

कुदरा में छापेमारी, देसी कट्टा, कारतूस और शराब के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

NS News

कुदरा में NH-19 पर सड़क हादसा, बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल

NS News

NH-19 पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने डबल डेकर बस को मारी टक्कर, 9 साल की बच्ची सहित 3 की मौत

NS News

कुदरा के कझार घाट में पुलिस-स्थानीय लोगों के बीच झड़प, एक घायल

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments