Homeबिहारभाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे सम्राट चौधरी

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे सम्राट चौधरी

Bihar: बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी होंगे इसे लेकर पार्टी की ओर से एक लेटर भी जारी किया गया है जिसमें जानकारी दी गई है राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, एनडीए के सरकार टूटने के बाद बीजेपी लगातार सम्राट चौधरी को प्रमोट कर रही है इससे पहले इन्हीं विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी वहीं से पहले संजय जायसवाल बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ns news

बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ने मंच संचालन की जिम्मेदारी दी गई अभी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है सम्राट चौधरी कई दिनों से हर मुद्दे पर सीधे नीतीश कुमार पर हमलावर हैं उन्होंने शपथ ली है कि जब तक नीतीश कुमार को कुर्सी से बेदखल कर देंगे तब तक पगड़ी बांधे रखेंगे, सितंबर माह में वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल का कार्यकाल खत्म हो रहा था लेकिन लगातार 2 विधानसभा उपचुनाव और अमित शाह के दौरे के कारण ये नियुक्ति टल रही थी।

वही सम्राट चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने तंज कसा है, उन्होंने कहा कि बनिया लोग से मन भर गया है अब महतो से भरना है, भारतीय जनता पार्टी ने 2024 का लोकसभा चुनाव देखते हुए विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी को पार्टी के नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है, बिहार सरकार में वह तीन बार मंत्री रह चुके हैं, सम्राट चौधरी उस समय विवादों में आए थे, जब लालू यादव की कैबिनेट में सबसे कम उम्र के मंत्री बन गए थे फिर लंबे बवाल के बाद उन्हें मंत्री पद से हटना पड़ा था।

चौधरी उस समय भी सक्रिय भूमिका में थे, जब राजद को जदयू तोड़ रही थी कुछ विधायक और एमएलसी लेकर सम्राट चौधरी जदयू में शामिल हो गए थे, इसके बाद सम्राट चौधरी ने जदयू को अलविदा कहकर भाजपा का दामन थामा था, भाजपा ने भी उन्हें इनाम देते हुए राज्यपाल कोटे से एमएलसी बनाया पंचायती राज मंत्री बनाया जब भाजपा सरकार से हटी तो उन्हें विधान परिषद में प्रतिपक्ष का नेता बनाया गया, 5 साल में ही सम्राट चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया है, इसके पीछे उनका कुशवाहा समाज से आना बड़ा कारण है, उनके पिता शकुनी चौधरी कुशवाहा समाज के बड़े नेता रहे हैं, कुशवाहा-कुर्मी समाज को साधने के लिए सम्राट चौधरी बीजेपी के लिए तुरूप का पत्ता साबित होंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments