Homeभभुआभभुआ रोड स्टेशन बना प्रसूति कक्ष, महिला यात्री ने प्लेटफॉर्म पर दिया...

भभुआ रोड स्टेशन बना प्रसूति कक्ष, महिला यात्री ने प्लेटफॉर्म पर दिया बच्ची को जन्म

भभुआ रोड स्टेशन पर महिला ने दिया बच्ची को जन्म, RPF-GRP ने निभाई अहम भूमिका

Bihar: कैमूर जिले के भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक मानवीय और संवेदनशील दृश्य देखने को मिला, जब एक महिला यात्री ने प्लेटफॉर्म पर ही बच्ची को जन्म दे दिया। इस दौरान आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए प्रसव में अहम भूमिका निभाई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

जानकारी के अनुसार, पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड पर स्थित भभुआ रोड स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर ट्रेन संख्या 63293 अप रुकी। इसी ट्रेन से कुदरा थाना क्षेत्र के कझार गांव निवासी लालू चौधरी की पत्नी रीना देवी (22) अपनी मां के साथ उतरीं। वे अनुमंडल अस्पताल में प्रसव पूर्व जांच के लिए जा रही थीं। ट्रेन से उतरते ही रीना देवी को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्टेशन पर मौजूद सुरक्षा बल सक्रिय हो गया।

स्टेशन प्रबंधक आरपी सिंह के नेतृत्व में आरपीएफ और जीआरपी टीम ने तुरंत एम्बुलेंस के लिए अस्पताल से संपर्क किया। इसी बीच प्रसव पीड़ा बढ़ने पर महिला आरक्षियों, महिला कर्मचारियों और परिजनों की मदद से प्लेटफॉर्म पर ही कपड़ों का घेरा बनाकर सुरक्षित वातावरण तैयार किया गया। इस मानवीय प्रयास के बीच रीना देवी ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। कुछ ही देर में अनुमंडल अस्पताल मोहनियां से एम्बुलेंस पहुंची, जिसके जरिए जच्चा-बच्चा को सुरक्षित अस्पताल भेज दिया गया। इस सराहनीय सहयोग के लिए महिला और उनके परिजनों ने रेलवे स्टाफ और सुरक्षा बलों का आभार जताया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments