Homeमोहनियाभभुआ रोड स्टेशन पर आरपीएफ की कार्रवाई, 10.4 किलो गांजा बरामद

भभुआ रोड स्टेशन पर आरपीएफ की कार्रवाई, 10.4 किलो गांजा बरामद

Bihar: कैमूर जिले के मोहनियां स्थित भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) ने सतर्कता दिखाते हुए मादक पदार्थ की तस्करी की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय–गया रेलखंड पर चल रही 2801 अप पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से 10 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। यह गांजा ट्रेन के कोच में लावारिस हालत में रखा मिला। बरामद मादक पदार्थ की बाजार में अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsमिली जानकारी के अनुसार, आरपीएफ के जवान मार्ग रक्षण ड्यूटी के तहत प्लेटफार्म संख्या दो पर तैनात थे। इसी दौरान जब पुरुषोत्तम एक्सप्रेस स्टेशन पर पहुंची, तो कोच संख्या बी-5 के गेट के पास एक कत्थई रंग का ट्रॉली बैग संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। बैग की स्थिति को देखते हुए जवानों ने आसपास मौजूद यात्रियों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी उस बैग पर अपना दावा नहीं किया। संदेह गहराने पर आरपीएफ ने तत्काल बैग को अपने कब्जे में लेकर इसकी सूचना डीडीयू के सुरक्षा नियंत्रण कक्ष को दी। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर मोहनियां के अंचल अधिकारी को दंडाधिकारी के रूप में मौके पर बुलाया गया। नियमानुसार आरक्षी बलों की उपस्थिति में ट्रॉली बैग की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बैग के अंदर भूरे रंग के सेलो टेप से लिपटे पांच पैकेट बरामद हुए। जांच में पुष्टि हुई कि सभी पैकेटों में गांजा भरा हुआ था।

इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने पर कुल मात्रा 10 किलो 400 ग्राम पाई गई। इसके बाद विधि-सम्मत प्रक्रिया अपनाते हुए जब्ती सूची तैयार की गई और संबंधित कागजी कार्रवाई पूरी की गई। आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि बरामद गांजा को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए राजकीय रेल थाना भभुआ रोड को सुपुर्द कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि गांजा किसने और किस उद्देश्य से ट्रेन में रखा था। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन पड़ताल की जा रही है। रेलवे सुरक्षा बल की इस कार्रवाई को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि रेलवे परिसर और ट्रेनों में अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments