Homeमुंगेरब्याज के विवाद ने ली जान, बहू पर सास की हत्या का...

ब्याज के विवाद ने ली जान, बहू पर सास की हत्या का आरोप, गांव में सनसनी

मुंगेर में ब्याज विवाद बना हत्या का कारण, बहू ने सास की ली जान, आरोपी गिरफ्तार

Bihar: मुंगेर जिले के श्यामपुर थाना क्षेत्र के लोहची गांव में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। महज 5 प्रतिशत ब्याज को लेकर चल रहा तनाव रविवार देर रात खूनी घटना में बदल गया, जिसमें 65 वर्षीय उर्मिला देवी की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, उर्मिला देवी अपने छोटे बेटे रंजीत यादव के साथ रहती थीं। कुछ माह पहले उन्होंने बड़े बेटे राजीव यादव को करीब तीन लाख रुपये सुरक्षित रखने के लिए दिए थे, जिसे बाद में वापस भी कर दिया गया। हालांकि, इस रकम पर ब्याज की मांग को लेकर बड़ी बहू लाली देवी लगातार विवाद कर रही थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

बताया जाता है कि इसी मुद्दे को लेकर घर में कई दिनों से तनाव का माहौल था। रविवार रात विवाद अचानक बढ़ गया और सास-बहू के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई। आरोप है कि बहू लाली देवी ने अपने बेटे के साथ मिलकर उर्मिला देवी की पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी लाली देवी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य संभावित आरोपितों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। हवेली खड़गपुर के एसडीपीओ अनिल कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला घरेलू विवाद का प्रतीत होता है, जिसमें पैसों के लेन-देन को लेकर झगड़ा हुआ और मारपीट के दौरान वृद्ध महिला की जान चली गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments