Monday, April 14, 2025
Homeबिहारबिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने राजद पर साधा निशाना

बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने राजद पर साधा निशाना

Bihar: बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने राजद पर निशाना साधते हुए कहा है की राजद के लोग बोलते हैं की पिछड़े अति, पिछड़े दलितों को हम सम्मान देते हैं लेकिन बोलते समय वह सब कुछ भूल जाते हैं मैंने कभी तेजस्वी यादव को कुछ नहीं कहा, राजद की सोच है किसी तरह से सत्ता हमारे पास हो और उनको सभी जात को अपमानित करना है वह समझते हैं की हम ही श्रेष्ठ है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अशोक चौधरी
अशोक चौधरी

दरअसल मंगलवार को बिहार विधान परिषद में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अशोक चौधरी को दलाल कहा था उन्होंने कहा था की कभी इधर तो कभी उधर होते हैं इसी के बाद उनकी बातों का पलटवार करते हुए अशोक चौधरी ने राजद पर निशाना साधा है।

अशोक चौधरी ने कहा की कार्य संचालन नियमावली से सदन चलता है विधानसभा के स्पीकर के मामले को राजद के लोगों द्वारा विधान परिषद में उठाना सही नहीं है, बिहार विधान परिषद में अशोक चौधरी ने राबड़ी देवी को बीच में ही टोक दिया था इसलिए वह नाराज हो गई थी।

राबड़ी देवी विधान परिषद में सवाल किया था की आखिर विधानसभा के सदस्य विधानसभा में क्यों नहीं आ रहे हैं राबड़ी देवी ने भाजपा के एमएलसी पर भी कटाक्ष किया था और कहा था की आप लात-जूते खाकर भी सरकार में बने रहिए, राबड़ी देवी ने जब नीतीश कुमार के द्वारा अध्यक्ष को अपमानित करने की बात करते हुए सवाल किया तब नीतीश सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने राबड़ी देवी को बीच में ही टोक दिया था इसी पर नाराज राबड़ी देवी ने अशोक चौधरी को सत्ता का दलाल तक का दिया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments