Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सत्र के दौरान राजद विधायक गौतम कृष्णा ने भू-अभिलेखों से संबंधित मुद्दा उठाया। वहीं जदयू के गोपाल अग्रवाल द्वारा लाए गए गैर-सरकारी संकल्प पर प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि किशनगंज जिले में बाहरी लोगों द्वारा जमीन पर कब्जा और संदिग्ध तरीके से दस्तावेज तैयार कराने के आरोपों की गंभीरता से जांच कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरे मामले की जांच के लिए एक समिति बनाई जाएगी, जो तथ्यों की पड़ताल कर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी।
बजट सत्र के दौरान सदन की सक्रियता भी चर्चा में रही। कुल 4190 प्रश्न प्राप्त हुए, जिनमें से 3783 प्रश्नों को स्वीकृति दी गई। इसे जनहित के मुद्दों पर सदस्यों की गंभीरता और सदन की कार्यक्षमता का संकेत माना जा रहा है। इस बीच विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने घोषणा की कि अगले सत्र से ‘उत्कृष्ट विधायक’ का चयन किया जाएगा। इसके लिए एक समिति गठित की जाएगी, जो निर्धारित मानकों के आधार पर चयन प्रक्रिया तय करेगी। इस पहल को संसदीय परंपराओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



