Saturday, April 12, 2025
Homeबिहारबिहार के कई जिलों में वज्रपात व आंधी-पानी से पेड़, दीवार एवं...

बिहार के कई जिलों में वज्रपात व आंधी-पानी से पेड़, दीवार एवं कर्कट गिरने से 31 की मौत

Bihar:  बिहार राज्य के कई जिलों में (नालंदा, सिवान, भोजपुर, गोपालगंज, बेगूसराय, सारण, गया, जहानाबाद एवं अरवल) वज्रपात व तेज आंधी-पानी के कारण जगह-जगह पेड़, दीवार, पुलिया एवं कर्कट गिरने से जानमाल का भारी क्षति हुई है। इन जिलों में कुल 31 लोगों की मौत हुई है, जिनमें सर्वाधिक नालंदा के लोग शामिल है। नालंदा के 13 लोगों की मौत हुई है। जिले के मानपुर थाना के नगवां गांव में देवी स्थान की दीवार पर पीपल का विशाल वृक्ष भरभराकर गिर पड़ा, जिससे वृक्ष व दीवार के मलबे से दबकर एक ही जगह 6 लोगों की मौत हो गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsवही जिले के इस्लामपुर में बालमत बिगहा गांव के पास पुलिया धंसने से दादी, उनके 2 वर्ष का पोता एवं 9 माह की पोती की मलबे से दबकर मौत हो गई। इसके साथ ही पावापुरी सहायक थाना के दुर्गापुर खंधा में ताड़ के पेड़ से दबकर एक 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। जिले के सिलाव के माधोपुर में ताड़ से दबकर दो की मौत हो गई। वहीं राजगीर के सारिलचक में पेड़ से दबकर एक की मौत गई। भोजपुर में मां-बेटा समेत पांच लोगों की मौत हुई है। इनमें वज्रपात से एक एवं दीवार व पेड़ से दबकर चार की मौत हुई है। भोजपुर के बड़हरा में बिहार को उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला महुली घाट-सिताबदियारा पीपा पुल तेज आंधी पानी के कारण टूट गया है। सिवान में वज्रपात से चार लोगों की मौत हो गई है। सारण के पानापुर में वज्रपात से दो की मौत हो गई है।

वही गोपालगंज में  भी झोपड़ी पर पेड़ गिरने से एक महिला की मौत हो गई है एवं जहानाबाद में वज्रपात से दो की मौत हुई है। अरवल-पटना सीमा पर पटना के बेदौली गांव में दीवार व पेड़ से दबकर दो की मौत की सूचना है। बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर में वज्रपात से किशोरी की मौत हो गई। गया के टनकुप्पा प्रखंड अंतर्गत भेटौरा पंचायत के मायापुर गांव में दीवार गिरने से आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। आंधी और वर्षा से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। कई जगह पेड़ धराशाई हो गए।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments