Homeपटनाबिहार कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता शकील अहमद के बेटे ने किया...

बिहार कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता शकील अहमद के बेटे ने किया आत्महत्या

Bihar: पटना से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा सोमवार को बिहार कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता शकील अहमद खान के 17 वर्षीय पुत्र अयान खान के द्वारा आत्महत्या कर लिया गया है। दरसल अयान खान के द्वारा कमरे में फांसी लगा आत्महत्या किया गया है। हालांकि अभी तक आत्महत्या के कारण पता नहीं चल सका है। वही इस घटना से पुरे घर में कोहराम मच गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsआपको बता दे की शकील अहमद खान को ये इकलौता पुत्र था। पुत्र के अलावा एक पुत्री है। फिलहाल अभी शकील खान बिहार से बाहर हैं। विधायक शकील अहमद खान गर्दनीबाग में विधायक आवास में रहते हैं। जानकारी के अनुसार पटना स्थित शकील अहमद खान के सरकारी आवास से पुत्र का शव मिला है। सुबह जब लोगों ने देखा तो कमरे में उसका शव फंदे से लटका हुआ था। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

[su_posts template=”templates/teaser-loop.php” posts_per_page=”1″ tax_term=”113″ order=”desc”]

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments