Thursday, April 17, 2025
Homeनवादाबालू लदे ट्रक के चपेट में आने से वाहन सवार 3 की...

बालू लदे ट्रक के चपेट में आने से वाहन सवार 3 की मौत, 3 घायल

Bihar: नवादा जिले के रोह प्रखंड स्थित कुंज गांव से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा उक्त गांव निवासी वीरेंद्र सिंह उर्फ़ वीरू, रमाकांत सिंह एवं अरुण सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। जबकि वही 3 अन्य लोग घायल हैं। दरसल यह पूरा घटना जमुई जिले के सिकंदरा चौक पर घटित हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsघटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के लोग सोमवार को लखीसराय के अरमा गांव में तिलक समारोह में गए थे और मंगलवार की सुबह वंहा से वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सिकंदरा चौक पर एक बालू लदे ट्रक ने वाहन में जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतना भयानक था की घटनास्थल पर ही वीरेंद्र सिंह उर्फ़ वीरू एवं  रमाकांत सिंह की मौत हो गई।

जबकि वही वाहन पर सवार अन्य 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  परिजन घायलों को लेकर इलाज के लिए नवादा लौट रहे थे। इसी क्रम में अरुण सिंह की भी मौत हो गई। जिसके बाद अन्य घायलों को इलाज के लिए स्वजन किसी अस्पताल लेकर गए है। यह घटना सुबह करीब 3:00 बजे की है। बालू लदा ट्रक जमुई से शेखपुरा की ओर जा रहा था।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments