Homeरोहतासबारात से लौट रहे युवक को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली, इलाज...

बारात से लौट रहे युवक को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली, इलाज जारी

Bihar: रोहतास जिले के बिक्रमगंज से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा नटवार मुख्य पथ पर मैधरा व कोल्हा के बीच बारात से लौट रहे एक युवक को अज्ञात अपराधियों के द्वारा गोली मार गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। घायल की पहचान रितुराज कुमार के रूप में की गई है, जो बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के सिकठी निवासी मिथलेश यादव के पुत्र है। वही घटना की सुचना पर पहुंची करुणा अस्पताल की टीम के द्वारा घायल को एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsइस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए करुणा अस्पताल के मुख्य चिकित्सक डॉ कामेंद्र सिंह ने बताया कि युवक की स्थिति में अब कुछ सुधार हो रहा है। वही घटना की सुचना पर स्वजन सोमवार को अस्पताल पहुंचे। वही इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि घायल युवक नटवार की ओर से बाइक से बिक्रमगंज की ओर आ रहा था।

दरसल वह किसी शादी समारोह से लौट रहा था। उनके साथ उनका एक परिचित भी था जो खैरा भूधर का निवासी बताया जाता है। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार उसे लगा कि पटाखा छूटा है और बाद में जब वह खून देखा तब उसे पता चला की गोली लगी है। गोली सीने में कंधे की ओर लगी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस इसकी गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने लूट के लिए इस घटना के अंजाम देने की आशंका जताया और कहा की पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और शीघ्र मामले का खुलासा होगा।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments