Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
On Wednesday, a bus full of passengers overturned in a water-filled ditch, crushing a bike-riding teacher, near Marichanv Gate, located on Bhabua-Mohaniya road under Bhabua police station area of Kaimur district, in this accident the bike-riding teacher died on the spot. While more than a dozen passengers aboard the bus were injured.

- पारिवारिक कलह को लेकर पुत्र ने की पिता की हत्या
- सोना लूट कांड का खुलासा, थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी इसके बाद लोगों के प्रयास से घायलों में से 1 बच्चे, महिला व पुरुष को गंभीर हालत में सदर अस्पताल भेजा गया, अनियंत्रित बस की चपेट में आकर जान गंवाने वाले शिक्षक मरिचांव निवासी कामता सिंह के पुत्र राधारमण सिंह बताये जा रहे हैं, घटना में गंभीर रूप से घायल में बेलांव थाना के ओबरा गांव निवासी सरस्वती कुंवर, अधौरा निवासी राजाराम सिंह और अशोक कुमार का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।
- पुरानी रंजिश में भड़की हिंसा: करजी गांव में दंपति पर हमला, दोनों गंभीर घायल
- पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप: मदुरना में गोलीबारी-आगजनी, पिता-पुत्री घायल
शिक्षक बुधवार की सुबह 10 बजे मोहनिया से अपनी बाइक से रतवार पंचायत के बीरभानपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाने जा रहे थे, इसी क्रम में वह भभुआ-मोहनिया सड़क स्थित मरिचांव के समीप जैसे ही गांव की ओर मुड़े अचानक वाराणसी से आ रही अनियंत्रित बस की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि बस पानी से बड़े गड्ढे में पलट गई, वहीं घटना के तुरंत बाद ही बस चालक और अन्य कर्मचारी मौके से फरार हो गए।
- गैंगरेप केस में ऐतिहासिक फैसला: तीनों दोषियों को अंतिम सांस तक आजीवन कारावास, पीड़िता को 6 लाख मुआवजा
- थाना के सामने सिविल सर्जन के घर हथियारबंद बदमाशों की डकैती, बेहोशी का इंजेक्शन देकर तीन को किया अचेत
घटना के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने सदर अस्पताल भेज दिया है, वही पलटी बस में सवार घायलों को निकाला गया और उन्हें सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
- हाथियों का आतंक: खेत में काम कर रही महिला को कुचलकर मार डाला, गांव में दहशत
- साइबर ठगी का खुलासा: धनी फाइनेंस के नाम पर लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

