Homeवैशालीबर्थडे पार्टी से घर लौट रहे किशोर को बदमाशों ने मारी गोली,...

बर्थडे पार्टी से घर लौट रहे किशोर को बदमाशों ने मारी गोली, जाँच में जुटी पुलिस

Bihar: वैशाली जिले से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा बेनीपुरी रेलवे ढाला के निकट दोस्त की बर्थडे पार्टी से घर लौट रहे एक किशोर को बाइक सवार बदमाशों के द्वारा गोली मार गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। वही गोली मारने के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से भाग निकले। जिसके बाद आस-पास के लोगो के द्वारा घटना की जानकारी घायल के परिजन एवं वैशाली थाने की पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही घायल के परिजन एवं वैशाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सको ने घायल का इलाज किया। गोली किशोर के दाए पैर के जंघा में मारी गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सदर अस्पताल में भर्ती घायल किशोर
सदर अस्पताल में भर्ती घायल किशोर

घायल किशोर की पहचान वैशाली जिले के चार मुखी मंदिर निवासी रामेश्वर राय के 17 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार के रूप में की गई है। इस संबंध में घायल के बयान पर दो अज्ञात बाइक सवार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना के संबंध में घायल मनीष कुमार ने बताया कि वह अपने जीजा के साथ मुजफ्फरपुर जिले के सरैया में अपने दोस्त के बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए गया था। वही पार्टी समाप्त होने के बाद उसके जीजा ने बाइक से आरा मशीन के पास छोड़ दिया। वहां से सिगरेट पीते हुए पैदल अपने घर जा रहा था। इसी दौरान ग्लैमर बाइक से दो बदमाश आए और नाम पूछने लगे। इसी दौरान दोनों के बीच कहां सुनी हुई और बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दिया।

सूत्रों के मुताबिक पूर्व के विवाद में बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस बदमाशों के भागने की दिशा में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है। जानकारी लेने पर वैशाली थानाध्यक्ष रविन्द्र पाल ने बताया की एक व्यक्ति की गोली लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की गई। घायल के बयान पर दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments