Homeचैनपुरबच्चों की लड़ाई बनी बवाल, सिकंदरपुर में घर में घुसकर मारपीट, तीन...

बच्चों की लड़ाई बनी बवाल, सिकंदरपुर में घर में घुसकर मारपीट, तीन लोग घायल

कैमूर में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, घर में घुसकर मारपीट, 3 घायल

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। देखते ही देखते यह झगड़ा बड़ों तक पहुंच गया और मारपीट की घटना में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों की पहचान मुस्तकीम राय (पिता स्व. इस्लाम राय), आसमा खातून (पिता रुस्तम राय) और शबाना बीवी (पति मुमताज राय) के रूप में हुई है। इनमें मुस्तकीम राय को गंभीर चोट लगने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

घटना के संबंध में आसमा खातून ने बताया कि बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी को लेकर गांव के कुछ लोग—आफताब राय, अतहर राय, औरंगजेब राय, जाने आलम, इजहार राय, जूही बीवी और अनिसा बीवी—गाली-गलौज करते हुए उनके घर में घुस आए और मारपीट करने लगे। इस दौरान आसमा खातून और शबाना बीवी के साथ मारपीट की गई, जिससे वे घायल हो गईं। शोर सुनकर जब मुस्तकीम राय बीच-बचाव करने पहुंचे तो हमलावरों ने उनके साथ भी बेरहमी से मारपीट की, जिससे उनका सिर फट गया और वे मौके पर ही बेहोश हो गए।

घटना के बाद तीनों घायलों को चैनपुर थाना लाया गया, जहां से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों ने मुस्तकीम राय की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है, हालांकि अब तक इस मामले में कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments