Homeबेगूसरायबकाया पैसा माँगने गई महिला को अपराधी ने मारा गोली, स्थिति गंभीर

बकाया पैसा माँगने गई महिला को अपराधी ने मारा गोली, स्थिति गंभीर

Bihar: बेगूसराय जिले से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा एक महिला के द्वारा अपना बकाया रुपया मांगने पर अपराधियों ने उसे गोली मार दिया। जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जंहा उसका इलाज चल रहा है। दरसल यह पूरा मामला साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsवही घायल महिला की पहचान रघुनाथपुर गांव निवासी सचिन यादव की पत्नी गुड्डी कुमारी के रूप में की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए घायल गुड्डी कुमारी के द्वारा बताया गया की गांव के ही रहने वाले अपराधी ने 70 हज़ार रुपया कर्ज के तौर पर लिया था। वही जब अपना बकाया रुपया उसे मांगने गए तो इससे नाराज अपराधियों ने गोली मार दिया। जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

उन्होंने बताया कि पिछले कई महीने से मेरे पति सचिन यादव जेल में बंद है। उसी के बेल करने के लिए उसे रुपया मांगने के लिए गए तो इसी से नाराज होकर अपराधियों ने गोली मार दिया। फिलहाल घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments