Homeमुजफ्फरपुरफ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हत्याकांड का मास्टरमाइंड दबोचा गया, हथियार समेत कुख्यात संदीप...

फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हत्याकांड का मास्टरमाइंड दबोचा गया, हथियार समेत कुख्यात संदीप झा गिरफ्तार

फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी संदीप झा हथियार समेत गिरफ्तार

Bihar,| मुजफ्फरपुर: जिला पुलिस को अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता मिली है। सरैया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी संदीप कुमार झा को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Flipkart Delivery Boy Murder Case

गिरफ्तार अपराधी संदीप कुमार झा सरैया थाना क्षेत्र के बहिलवारा रूपनाथ उत्तरी गांव का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, संदीप झा लंबे समय से जिले में सक्रिय अपराधी रहा है और उस पर हत्या, लूट, रंगदारी और आर्म्स एक्ट से जुड़े एक दर्जन से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं।

ग्रामीण एसपी राजेश कुमार सिंह प्रभाकर ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि संदीप झा पिछले वर्ष सदर थाना क्षेत्र के खबरा स्थित फ्लिपकार्ट कार्यालय में हुई लूट और डिलीवरी बॉय की निर्मम हत्या का मुख्य आरोपी है। उस घटना में संदीप ने अपने साथियों के साथ फ्लिपकार्ट कार्यालय में घुसकर लूटपाट की थी और विरोध करने पर एक डिलीवरी कर्मी को गोली मार दी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

पुलिस के अनुसार, हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद संदीप झा फिर से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय हो गया था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही सरैया थाना पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर उसे हथियार के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
ग्रामीण एसपी ने बताया कि संदीप झा से गहन पूछताछ की जा रही है। उसके गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर उनके ठिकानों पर छापेमारी तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जेल से छूटकर दोबारा अपराध की दुनिया में लौटने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments