Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
हालांकि साहस बटोरकर ग्रामीणों के द्वारा डकैतों को घेरने का भी प्रयास किया गया, लेकिन ग्रामीणों पर भी डकैतों ने फायरिंग शुरु कर दी। डकैतों की गोली से पूर्व वार्ड सदस्य अफाक आलम के साथ-साथ एक पीड़ित गृहस्वामी मु. हेजबुल की पत्नी भी जख्मी हो गई। इधर मु.नईम को भी डकैतों ने पीटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। इधर गांव तक कनकई नदी को नाव से पार कर पहुंचने की विवशता के चलते पुलिस भी रात में वहां नहीं पहुंच पायी। अगले सुबह दो थानों की पुलिस वहां पहुंच पूरे मामले की जांच की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर इसकी जांच शुरु कर दी है। ग्रामीणों ने डकैतों में कुछ के बंगाली भाषा बोलने व घटना के बाद बंगाल की ओर भागने की बात पुलिस को बतायी है। ग्रामीणों के अनुसार डकैतों ने रात करीब 12:00 बजे सबसे पहले मु. नौशाद के घर पर धावा बोला और उनके घर से 11 भर सोना के जेवर, 2 किलोग्राम चांदी व नगद 50 हजार रुपये लूट लिये।
यहां मु. नईम के घर में प्रवेश किया और घर में सो रही महिला के साथ पति की भी पिटाई शुरु कर दी। गोदरेज का चाभी नहीं देने पर दोनों को पीटा और बाद में ताला तोड़ 5 भर सोना एवं 50 भर चांदी लूटकर चलते बने। बाद में हेजबुल के घर मे घुसा और 2 भरी सोना एवं 3 भरी चांदी का जेवरात लूट लिया। चौथे व्यक्ति मु. अरशद के घर भी धावा बोलने का प्रयास डकैतों ने किया, लेकिन तब तक दूसरे गांव से भी लोगों के जुटने के कारण डकैत बम बिस्फोट करते भाग गए। बायसी थाना अध्यक्ष संजीव कुमार, डगरुआ थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार एवं टेक्निकल अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द कांड का उद्वेदन कर लिया जाएगा।