Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए मृतक के भाई सोनू कुमार ने बताया कि रात्रि में खाना खाने के बाद घर के सभी सदस्य सोने चले गए थे। तभी अचानक इस घटना को अंजाम दिया गया। घटना के वक्त मै काम पर गया था। उन्होंने बताया कि अभिनव अविवाहित था एवं किसी से किसी भी प्रकार की दुश्मनी नहीं थी। वह हाल ही में मुंबई से घर लौटा था।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। एवं आगे की कार्रवाई में जुट गई। हालांकि की अभी तक आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। वही इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।



