Bihar: कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ देवहलियां पथ पर स्थित मसाढ़ी गांव के सिवाना में एक महिला की मौत हार्वेस्टर के चपेट में आने से हो गई। मृत महिला मराछी देबी 62 वर्ष पति ठगा राम की पत्नी बताई गई है, उक्त महिला धान की फसल की हार्वेस्टिंग के दौरान धान की बाली बटोरने के लिए आगे पीछे कर रही थी। तभी पिछला चक्का महिला पर चढ़ गया। जिस कारण उक्त महिला की दर्दनाक मौत घटना स्थल पर ही हो गई। घटना बुधवार की शाम कि है
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेंज दिया गया, इस घटना से संबंधित मिली जानकारी के अनुसार मसाढ़ी मौजा में किसानों के खेत में लगी धान की फसल की हार्वेस्टिंग हो रही थी। हार्वेस्टर द्वारा धान कटाई के दौरान बाली बटोरने के लिए लोग खेत में उतर जाते हैं। खेत के मालिक के मना करने के बाद भी वे नहीं मानते। और धान की छुट्टी हुई बाली बटोरने के लिए दौड़ भाग करते हैं।
- प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह: प्रेमिका के घर युवक का शव मिलने से गांव में सनसनी
- दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट: रजिस्ट्री ऑफिस के बाहर जमीन विवाद में फायरिंग, 5 घायल
इसी दरम्यान हार्वेस्टर आगे पीछे धान कटाई में कर रहा था, धूल व पुआल के पीछे गिरने से कोई दिख नहीं रहा था। तभी उक्त महिला हार्वेस्टर के पीछे चली गई। जिस कारण उसके चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेंज दी है। तथा धान कटनी के दौरान हादसे में उपयोग हो रही हार्वेस्टर की पहचान करने में पुलिस जुटी है, चालक हार्वेस्टर दोनों पुलिस के पकड़ से बाहर हैं।
- प्रशांत किशोर का बिहार सरकार पर तीखा हमला, बोले– आर्थिक संकट के बहाने हट सकती है शराबबंदी
- ‘दारू-बालू में मदहोश है सरकार’: तेजस्वी यादव का NDA पर तीखा प्रहार, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

