Homeचैनपुरफकराबाद में विवाद ने लिया हिंसक रूप: मां-बेटे पर लाठी-डंडों से हमला,...

फकराबाद में विवाद ने लिया हिंसक रूप: मां-बेटे पर लाठी-डंडों से हमला, चार नामजद

फकराबाद में मां-बेटे पर लाठी-डंडों से हमला, चार के खिलाफ चैनपुर थाने में प्राथमिकी

Bihar, कैमूर (चैनपुर): जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत फकराबाद गांव में मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। मां और बेटे पर कथित तौर पर लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पीड़िता पंचरत्नी देवी (पति: रामनिवास राम) ने थाने में दिए आवेदन में बताया कि 17 फरवरी की शाम करीब 3 बजे वह खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान उनका पुत्र चंदन कुमार खेत की ओर आ रहा था। आरोप है कि रास्ते में कुछ लोग पिंटू राम के दरवाजे पर बैठे थे और शराब पी रहे थे। वहां से गुजरते समय चंदन रुककर देखने लगा, जिस पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

विरोध करने पर स्थिति बिगड़ गई और चंदन के साथ मारपीट की जाने लगी। शोर सुनकर जब पंचरत्नी देवी बीच-बचाव के लिए पहुंचीं, तो उनके साथ भी कथित तौर पर धक्का-मुक्की की गई और बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया गया। इसके बाद दोनों पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। घटना में महिला का हाथ टूट गया, जबकि चंदन के सिर में गंभीर चोट आई है।

हल्ला सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह दोनों को बचाया। घायल अवस्था में दोनों पहले चैनपुर थाना पहुंचे, जहां से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद पीड़िता ने चार लोगों के विरुद्ध नामजद शिकायत दर्ज कराई।
प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस निगरानी भी बढ़ाई गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments