Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सुचना मिलते ही थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य समेत पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। साथ ही थानाध्यक्ष ने घटना की जानकारी एसपी एवं एसडीपीओ फारबिसगंज को दिया। फॉरेंसिक टीम को भी घटना की जानकारी दिया गया। घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका के घर से बगल में सुपौल जिले के बलुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत बसीर चौक निवासी मो0 मुद्दीन के पुत्र रहीस रहता था। जिससे मृतका का दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। चार दिन पूर्व मृतका को लेकर फरार हो गया था। जहा उसको दो दिन रखने के बाद घर से कुछ दूर पर छोड़कर प्रेमी भाग गया। जिसके बाद खुशबू प्रवीण ने स्वजनों को जानकारी दी।
जानकारी मिलने पर पिता उसको जाकर घर लाए। कोचिंग जाने के दौरान छात्रा को लेकर फरार हो गया था। छात्रा फुलकाहा थाना आवेदन देने के लिए पहुंची। लेकिन थानाध्यक्ष ने अररिया महिला थाना जाने के लिए कहा। जब छात्र स्वजनों के साथ अररिया महिला थाना पहुंची तो महिला थानाध्यक्ष ने पुनः फुलकाहा थानाध्यक्ष से बात कर केस दर्ज करने के लिए कहा। इसी दौरान छात्रा ने तंग आकर घर बंद कर गुरुवार की देर रात गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खुशबू इंटर की छात्रा थी। फारबिसगंज कालेज में पढ़ाई करती थी।



