Homeचैनपुरपैसे के लेन-देन के विवाद में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई...

पैसे के लेन-देन के विवाद में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी, दो गिरफ्तार

कैमूर: पैसों के लेन-देन के विवाद में मारपीट, दोनों पक्षों की एफआईआर, दो गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रमौली में रविवार सुबह पैसों के लेन-देन के विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। इस घटना में दोनों पक्षों से लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। इलाज के बाद दोनों पक्षों ने चैनपुर थाने में आवेदन दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बबूनदेव यादव पिता सुराहु यादव एवं विकास यादव पिता प्रभु नारायण यादव, दोनों ग्राम रमौली निवासी के रूप में हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरफ्तार दोनों आरोपी

प्रथम पक्ष का आरोप

पहले पक्ष के आवेदक बबूनदेव यादव ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे उनकी भाभी मनसा देवी पति बबलू यादव अपने दरवाजे पर बैठी थीं। उसी दौरान गांव के अनिल राम से उन्होंने कहा कि “मेरा 10 हजार रुपये लौटा दीजिए, हमें इलाज कराना है।” इसी बात पर विवाद शुरू हो गया।
बबूनदेव के अनुसार, अनिल राम, सुभाष राम, विकास राम, महेंद्र राम, पाऊ राम, विनोद राम, जोखन राम, लालमती देवी, ज्योति देवी और पुनिया देवी लोहे की रॉड व डंडा लेकर पहुंचे और मनसा देवी से गाली-गलौज करने लगे। बीच-बचाव करने पहुंचीं उनकी पत्नी सुषमा देवी को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया।
इसके बाद जब उनके भाई विजय यादव और भतीजे बलवंत यादव एवं विकास यादव ने रोकने की कोशिश की तो उन पर भी हमला कर दिया गया। सभी घायलों को थाने लाकर बाद में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

दूसरे पक्ष का आरोप

दूसरे पक्ष की ओर से कुमकुम देवी पत्नी विनोद राम ने आवेदन देते हुए नौ लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 10:30 बजे वे घर में खाना खा रही थीं, जबकि पति टेंपो चलाने के लिए बाहर गए थे। तभी गांव के विजय यादव, बलवंत यादव, बबूनदेव यादव, विकास यादव, अंकित यादव, रोहित यादव, रोशन यादव और बंटी यादव गाली-गलौज करने लगे।
गाली देने का विरोध करने पर उनके साथ, उनकी सास सोनिया देवी, बड़ी सास लालमती देवी, देवरा अनिल राम समेत आधा दर्जन लोगों को बुरी तरह पीटा गया। मारपीट के दौरान घर लौट रहे उनके पति पर भी हमला किया गया और जेब से पैसे निकाल लिए गए। घायलों को थाने से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस की कार्रवाई

इस पूरे मामले पर चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदनों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में कार्रवाई करते हुए बबूनदेव यादव और विकास यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments