Homeगोपालगंजपैक्स प्रतिनिधि सह शिक्षक को बदमाशों ने मारा गोली, स्थिति गंभीर

पैक्स प्रतिनिधि सह शिक्षक को बदमाशों ने मारा गोली, स्थिति गंभीर

रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि शरीर पर जख्म का वजह क्या है।

Bihar: गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा बुधवार की शाम बदमाशों के द्वारा गोली मार पैक्स प्रतिनिधि नमूना त्रिपाठी को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। जिनकी स्थिति गंभीर है, जिन्हे प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। दरसल यह घटना भोरे थाना क्षेत्र के पिपरही पुल के पास की है। घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार भोरे थाना क्षेत्र के छठीयाव गांव निवासी नमूना त्रिपाठी विद्यालय बंद होने के बाद अपने चार पहिया गाड़ी से घर आ रहे थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsइसी दौरान जैसे ही वह गांव के करीब पहुंचे की पिपराही पूल के समीप पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद आस-पास के लोगों के द्वारा उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर संजीव कुमार ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालांकि अभी तक घटना के कारण का पता नहीं चल सका है।

वहीं भोरे के डॉक्टर के मुताबिक शरीर पर जख्म के निशान मिले हैं। हायर सेंटर के रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि शरीर पर जख्म का वजह क्या है। वही इस घटना की सुचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह भोरे थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस अज्ञात बदमाशों की तलाश कर रही है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments