Homeचैनपुरपैक्स चुनाव की तैयारी तेज: अमांव में इस बार गोदाम बनेगा मतदान...

पैक्स चुनाव की तैयारी तेज: अमांव में इस बार गोदाम बनेगा मतदान केंद्र

अमांव पैक्स चुनाव 2026: इस बार गोदाम में बनेगा मतदान केंद्र, 11 अप्रैल को वोटिंग

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के अमांव पैक्स चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी 11 अप्रैल को होने वाले अध्यक्ष और सदस्य पद के चुनाव के लिए इस बार मतदान केंद्र में बदलाव किया गया है। निर्वाची पदाधिकारी सह चैनपुर बीडीओ शुभम प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार के निर्देश के अनुसार अमांव पैक्स के लिए मतदान केंद्र अमांव पैक्स गोदाम में बनाया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

यहां मतदान से जुड़ी सभी आवश्यक सुविधाएं और गाइडलाइंस का पालन सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने बताया कि पहले पैक्स चुनाव के दौरान मतदान केंद्र उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमांव में बनाया जाता था, लेकिन इस बार आदेश के अनुपालन में बदलाव करते हुए पैक्स गोदाम को ही मतदान केंद्र बनाया गया है।

गौरतलब है कि अमांव का पैक्स गोदाम खरिगांवा में स्थित है, जहां अब मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रशासन की ओर से चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments