Homeमोहनियापेड़ से टकराया ई-रिक्शा, चार यात्री घायल; एक की हालत गंभीर

पेड़ से टकराया ई-रिक्शा, चार यात्री घायल; एक की हालत गंभीर

मोहनियां में अनियंत्रित ई-रिक्शा पेड़ से टकराया, चार घायल

Bihar: कैमूर जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में ई-रिक्शा सवार चार लोग घायल हो गए। हादसा दसौती गांव के पास बक्सर-भभुआ मुख्य पथ पर उस समय हुआ, जब यात्रियों से भरा ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News
बताया जाता है कि ई-रिक्शा में कुल नौ ग्रामीण सवार थे और सभी पांडेय बम्हौर से मोहनियां की ओर जा रहे थे। दसौती गांव के समीप पहुंचते ही अचानक ई-रिक्शा चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और ई-रिक्शा सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में बम्हौर गांव निवासी गुलाब शर्मा की पत्नी मीरा देवी, रघुनाथ पासी के पुत्र रमेश पासी, रोहित मिश्रा तथा बम्हौर खास निवासी शिवबली सिंह मौर्य के पुत्र चंद्रदीप मौर्य घायल हो गए।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घायलों को ई-रिक्शा से निकालकर इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनियां पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सक सुशील कुमार की देखरेख में सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सक के अनुसार, घायलों में रमेश पासी की स्थिति गंभीर थी, जिसके चलते प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, अन्य घायलों का अस्पताल में उपचार किया गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ समय तक ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। पुलिस द्वारा घटना की जानकारी जुटाई जा रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments