Sunday, June 15, 2025
Homeरामगढ़पूर्व मुखिया के सहयोग से पुलिस ने फरार जालसाज को किया गिरफ्तार

पूर्व मुखिया के सहयोग से पुलिस ने फरार जालसाज को किया गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सहूका गांव में पुलिस ने जालसाजी और ठगी के आरोपी को बुधवार की दोपहर गिरफ्तार कर लिया यह सब पुलिस ने पूर्व मुखिया अरविंद सिंह के प्रयास से किया है, यह मामला इलाके में चर्चा का केंद्र रहा क्योंकि सहूका पंचायत के पूर्व मुखिया अरविंद सिंह अपने ही फरार भतीजे इंद्रजीत सिंह को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रामगढ़ थाना

दरअसल इंद्रजीत की धोखाधड़ी और जालसाजी के कई मामलों में मोहनिया पुलिस को तलाश थी अरविंद सिंह ने बताया कि परिवार के हर सदस्य इस बात पर सहमत हुए कि फरार इंद्रजीत को किसी तरह बहलाकर पकड़ा जाए और फिर पुलिस को सौंप दिया जाए बुधवार को पूर्व मुखिया भतीजे से संपर्क साधने में सफल रहे इसके बाद उन्होंने सासाराम के फजलगंज से उसे पकड़ कर घर लाये और चुपके से दरवाजे पर पुलिस को बुलाकर शातिर को सौंप दिया।

जालसाजी में जितने साइबर कैफे संचालक समेत कई लोगों से लाखों रुपए की ठगी की घटना को अंजाम दिया है पूरा परिवार उसके इस करतूत से परेशान था, वही इस संबंध में थानाध्यक्ष पिंटू कुमार ने बताया कि इंद्रजीत के खिलाफ मोहनिया थाने में धोखाधड़ी व जालसाजी के कई मामले दर्ज है वह फरार था परिजनों ने उसे पुलिस को सौंप दिया है जिसके बाद मोहनिया पुलिस उसे रामगढ़ से ले गयी उसके द्वारा फर्जी कंपनी का अधिकारी बन कर भी लोगों से ठगी की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments