Homeदुर्गावतीपूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा राजद गरीबों, किसानों और कामगारों...

पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा राजद गरीबों, किसानों और कामगारों के लिए प्रतिबद्ध

Bihar: कैमूर जिले के दुर्गावती स्थानीय प्रखंड मुख्यालय बाजार स्थित राजद पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व कृषि मंत्री एवं वर्तमान बक्सर सुधाकर सिंह पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष तौहीद खान ने किया। जंहा मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद सुधाकर सिंह के द्वारा कहा गया कि हम गरीबों मजदूरों एवं कामगारों की विकास के लिए प्रतिबद्ध है। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsआगे उन्होंने कहा की राजद हमेशा से गरीबों, किसानों, कामगारों एवं समाज के वंचित वर्गों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है। हमारी पार्टी का यह मानना है कि विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचना चाहिए। तभी समाज का सर्वांगीण विकास संभव हो पाएगा। हम लोगो के द्वारा समाज को बांटने का काम नहीं किया जाता है, हम लोग समाज को जोड़ने के लिए बने है। राजद आपके साथ है, आगे उन्होंने कार्यकर्ताओ से कहा आपके लिए है आप सभी लोग हर घर तक पहुंचे और उनसे उनकी समस्याओं को सुने क्योंकि उसको दूर करने का प्रयास हमारा प्राथमिक कर्तव्य है।

आप कार्यकर्ता हमारी पार्टी की रीढ़ हैं और आप ही गरीबों का सहारा हैं  वर्तमान में गरीबों किसानों और मजदूरों की स्थिति काफी दयनीय है। इसके साथ ही उन्होंने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की वर्तमान सरकार सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें और वादा कर रही हैं , जिसका दुष्प्रभाव हमें देखने को मिल रहा है, दिन प्रतिदिन अपराध बढ़ता जा रहा है लोगों में भय बढ़ता जा रहा है । इसकी जिम्मेदारी वर्तमान केंद्र और राज्य सरकारों की है जनता ने अपनी रक्षा और सुरक्षा के लिए सरकारी चुनी है। इस दौरान मौके पर सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments